top of page

कल और कल की ऊहापोह में वर्तमान

Dec 3, 2019
1 min read

Updated: Dec 10, 2019

वो कहते हैं, हम आपको संस्कृति से जोड़ेंगे

विकास की इस गंगा में, विघ्न सारे तोड़ेंगे ।

जोड़ने-तोड़ने की सियासत में, अतीत सारा मोड़ेंगे

चलता रहा ऐसे ही तो, ये बंदर बना छोड़ेंगे।।


पुष्पक विमान उड़े होंगे, उपल से उपल जुड़े होंगे

इंटरनेट का रहा होगा जाल, संजय ने देखा रूप विकराल।

मैं कल की बात कर रहा, ये कल पे ले जा छोड़ेंगे

चलता रहा ऐसे ही तो, ये बंदर बना छोड़ेंगे।।


मैं राम को मानूं या रहीम को, श्याम को मानूं या करीम को

मैं इबादत करूं या पूजा करूं, भोग चढ़ाऊं या चादर धरूं।

क्या न्याय की हर बात को ये गाय से ही जोड़ेंगे?

चलता रहा ऐसे ही तो, ये बंदर बना छोड़ेंगे।।


उन्नति की राह में, सकल जहां चल रहा

अतीत के मंजर में, मनुज यहां पल रहा

सवाल थे जो काल के, ढूंढ रहा कंकाल में।

कल के उस दौर को, आज नहीं छोड़ेंगे

चलता रहा ऐसे ही तो, ये बंदर बना छोड़ेंगे।।

Comments


Contact

Thanks for wasting your invaluable time on Rajtalks. For more information and any type of bullshit, feel free to get in touch and I will get back to you soon to let you down!

  • facebook
  • instagram
  • twitter
bottom of page