मेरी जुबानी, तुम्हारी भी कहानी
Updated: Jan 6, 2020
ये मेरी जुबानी है, तुम्हारी भी कहानी है थोड़ी खामोशी है, थोड़ी मदहोशी है।
अंजाम-सा आगाज़ है,अभी तो बहोत छिपे राज़ है।।
मैं चला घर से, निकला शहर से, नैनों में कुछ सपने लिए।
थीं गमगीन आंखें, झुकी हुई शाखें, हुए चिराग़ रोशन अपने लिए।।
नदियां झरनें पर्वत गुजरते गए, शहर पे शहर निकलते गए।
मन में ख्वाबों की चाहत, धीमी -सी आहट, यादों के पन्ने पलटते गए।।
इंतकाल हुआ उन हसीन दृश्यों का, सुहाने सफ़र का, कल का, और आज का।।
एक खामोश शाम ने, रात्रि के दूसरे याम ने, अभिनंदन किया राज का।।
सहसा नजरें थ़म सी गई, रक्तिम रज़ में जम सी गई।
भागने लगा था सपनों से,कह ना सका अपनों से, खुद की खुद से ठन सी गई ।।
यह मेरी जुबानी है, तुम्हारी भी कहानी है ,थोड़ी खामोशी है, थोड़ी मदहोशी है।
अंजाम-सा आगाज़ है,अभी तो बहोत छिपे राज़ है।।




u r great in every field
किस दुनिया मे?